राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
1 min readबांदा
आज राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन जी डी इंटर कॉलेज महुआ में खंड शिक्षा अधिकारी, महुआ विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुई जूनियर स्तर के 230 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें सर्वश्रेष्ठ पांच बच्चों के नाम मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित किए गए छात्र रविकांत बिगहना कंपोजिट कक्षा 6, कक्षा 7 से उच्च प्राथमिक विद्यालय भवई के एंजल, अवनीश कुमार यूपीएस दुबरी, कक्षा 8 के दीपू यूपीएस भवई, कृष्णा यूपीएस घुरौंडा का चयन जनपद स्तर के लिए किया गया क्विज प्रतियोगिता में सभी बीआरसी स्टाफ एवं सभी ए0आर0पी0 और विज्ञान गणित के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराया गया।
जीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सेवक प्रजापति, टीचर्स सोसाइटी अध्यक्ष जय किशोर दीक्षित एवं एआरपी के द्वारा पुरस्कार वितरण करके बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह का संचालन गुलाब द्विवेदी द्वारा किया गया। समारोह को सफल बनाने में लेखाकार मोहम्मद दानिश, शिवम श्रीवास्तव, बलभद्र सिंह, मुजम्मिल खान, अर्चना वर्मा, वंदना सोलंकी, रूप नारायण , जय प्रकाश , राम प्रकाश, शिवम गुप्ता,सुनील कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

