February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यालय की भूमि से छह वर्षों बाद भी नहीं हटा दबंगों का कब्जा,जिम्मेदार मौन

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज गोंडा

तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालपुर हजारी के प्राथमिक विद्यालय बालपुर द्वितीय की कीमती जमीन पर दबंगों का कब्जा छह वर्षों बाद भी बरकरार है। गोंडा-लखनऊ हाइवे के किनारे स्थित इस स्कूल की जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए उच्च न्यायालय ने 13 सितंबर 2019 को दायर एक वाद के बाद तहसील प्रशासन को आदेश दिया था। इसके बावजूद, प्रशासन ने आदेश का पालन नहीं किया, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक राहुल सिंह के अनुसार, एक दर्जन से अधिक लोगों ने स्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया है। इससे बच्चों के लिए खेल का मैदान तक नहीं बचा है, जिससे उनकी पढ़ाई और गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है, लेकिन जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण दबंग बेखौफ होकर कब्जा बनाए हुए हैं। इस स्थिति ने स्कूल के शैक्षिक माहौल को प्रभावित किया है और बच्चों के भविष्य पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि स्कूल की जमीन बच्चों के उपयोग के लिए वापस मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *