February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कबड्डी प्रतियोगिता में करमडांडा, भटौली, नौवाढाक की टीमें विजेता

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया की खेल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को करमडांडा खेल मैदान पर आयोजित हुई । मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता के कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में करमडांडा ने अरमारुपीपुर तथा बालिका वर्ग में नौवाढाक ने करमडांडा को हराकर फाइनल जीता। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में भटौली ने करमडांडा तथा बालिका वर्ग में करमडांडा ने भटौली को हराकर फाइनल जीता। प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकांशू प्रथम व कासिम द्वितीय, बालिका वर्ग में हनी प्रथम व मुस्कान द्वितीय रही।100 मीटर बालक वर्ग में सूरज प्रथम व आदित्य द्वितीय,बालिका वर्ग में अल्फिशा प्रथम व आंशी द्वितीय रही। 200 मी बालक में सूरज प्रथम व मोहम्मद शोएब द्वितीय,बालिका में आंशी प्रथम व अल्पिता द्वितीय रही। जूनियर स्तर दौड़ प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक वर्ग में श्रीप्रकाश प्रथम व आदित्य द्वितीय, बालिका वर्ग कैकैशा प्रथम व मुस्कान द्वितीय रही। 200 मीटर बालक वर्ग में दीपक प्रथम व आदित्य द्वितीय, बालिका वर्ग में शाहीन प्रथम व स्वाति सिंह द्वितीय रही।400 मीटर बालक वर्ग में श्री प्रकाश चौहान प्रथम व सत्यम प्रजापति द्वितीय तथा बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम व मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। इसके अलावा सुलेख प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में अनन्या प्रथम व आकृति पाठक द्वितीय,जूनियर वर्ग में दीपक यादव प्रथम व साक्षी जोरिया द्वितीय स्थान पर रही।अंताक्षरी में रजऊपुर प्रथम व करमडांडा द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावा समूह गान और गीत गायन में करमडांडा विजेता रहा।खेल प्रतियोगिता का संचालन अजय गुप्ता तथा अध्यक्षता कमलेश कुमारी ने किया। मैच रेफरी की भूमिका खेल अनुदेशक वकार अहमद एवं ललिता कुमारी ने किया। स्कोरर की भूमिका डॉ अनिल चौरसिया ने निभाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *