बाल वर्ग की विज्ञान प्रश्न मंच की टीम क्षेत्र में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता घोषित
1 min readसरस्वती शिशु मंदिर अमरपाटन के भैया बहनों की बाल वर्ग की विज्ञान प्रश्न मंच की टीम क्षेत्र में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता घोषित हुई तथा विद्यालय एवं महाकौशल प्रांत का नाम शीर्ष मे पहुँचाया
अमरपाटन
सरस्वती शिशु मंदिर हरदा में क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता ह आयोजित हुई ।इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर अमरपाटन के बाल वर्ग के भैया बहन प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बने। क्षेत्र स्तर की इस प्रतियोगिता में विद्या भारती के चार प्रांत मालवा प्रांत ,छत्तीसगढ़ प्रांत ,मध्य भारत प्रांत, महाकौशल प्रांत एवं ग्राम भारती की चार टीम सम्मिलित हुई। इस प्रकार आठ टीमों में अमरपाटन विद्यालय के भैया बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया भैया बहनों ने विद्यालय एवं सरस्वती शिक्षा परिषद परिषद महाकौशल प्रांत का का गौरव बढ़ाया है। बाल वर्ग की टीम में सम्मिलित भैया सिद्धार्थ त्रिपाठीआत्मज श्री सुधाकर त्रिपाठी, बहन प्रतिमा
पांडेय आत्मजा श्री गुरु शरण पांडेय ,बहन प्रतिष्ठा सनाढ्य आत्मजा श्री सुधीर सनाढ्य ने कड़ी मेहनत एवं संघर्ष के पश्चात यह स्थान अर्जित किया है। विद्यालय के माध्यमिक विभाग में विज्ञान के आचार्य श्री हरी राम त्रिपाठी जी के नेतृत्व में टीम सम्मिलित हुई ।टीम की तैयारी श्री हरिराम त्रिपाठी आचार्य जी के द्वारा कराई गई थी । प्रभारी प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र दुबे जी ने सभी का मार्गदर्शन किया ।इन सभी लोगों को विद्यालय समिति की ओर से बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं ।यह सफलता बहुत वर्षों पश्चात प्राप्त हुई है क्षेत्र स्तर मे पहुंच कर विजेता घोषित होना यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है । प्रतिभागी भैया बहनों के माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं उन्होंने भी भैया बहनों का प्रोत्साहन कर विद्यालय का सहयोग किया। विद्यालय समिति के
मार्गदर्शक मा. रामगोपाल मिश्रा जी अध्यक्ष मा.महेश प्रसाद जी गुप्ता उपाध्यक्ष श्री राकेश ताम्रकार जी व्यवस्थापक सुधीर श्रीवास्तव सह व्यवस्थापिका श्रीमती विमला गुप्ता जी कोषाध्यक्ष श्री सुरेश चौरसिया जी सम्मा.सदस्य डॉक्टर रमाशंकर दीक्षित जी श्री राम नरेश मिश्रा जी श्री रवि द्विवेदी जी श्री महेंद्र द्विवेदी जी श्री राममिलन पटेल जी श्रीमती भावना कुशवाहा जी ने भैया बहनों के साथ-साथ मार्गदर्शक टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

