February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) की लंभुआ में हुई पंचायत,पंचायत में कई नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

1 min read
Spread the love

भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) की लंभुआ में हुई पंचायत,पंचायत में कई नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

गिरीश पाण्डेय बने प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यांचल व आनंद सिंह बने प्रदेश सचिव

लंभुआ,सुल्तानपुर।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जनपद के लंभुआ कस्बे के निजी हाल में जन समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया और विभिन्न जन समस्याओं के मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं आयोजित इस पंचायत में संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा भी हुई।
भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव अजय सिंह द्वारा संगठन में शामिल गिरीश पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यांचल व आनंद कुमार सिंह उर्फ बंटी को प्रदेश सचिव के पद पर नामित किए जाने की घोषणा की एवं जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर राम विशाल मौर्या ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर नामित मजीद खान,जिला सचिव सत्य प्रकाश चौबे,दिलीप कुमार दुबे,तहसील अध्यक्ष अरविंद,ब्लॉक अध्यक्ष लंभुआ धर्मेंद्र यादव,चांदा से प्रदीप गौतम,नगर पंचायत अध्यक्ष मोइनुद्दीन,कोइरीपुर से अनंतलाल गौतम,ब्लॉक प्रभारी चांदा राजू गौतम,भदैया से देवब्रत श्रीवास्तव,दूबेपुर से जयसिंह यादव की घोषणा की गई। किसान संगठन में शामिल व नवनियुक्त नामित पदाधिकारी पूर्व में किसी अन्य किसान संगठन में भी कार्य कर चुके हैं। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता पंडित नवल किशोर मिश्रा,प्रदेश संगठन सचिव रमेश दुबे,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वैनी गौरव पांडेय,जिला उपाध्यक्ष देव शरण वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंच संचालक धर्मराज त्यागी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *