मृतक विजय पांडेय की हत्या के डेढ़ महीने बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने को मानी कमिश्नरेट पुलिस, एक्शन में सीएम
1 min readमृतक की हत्या के डेढ़ महीने बाद अब मुकदमा दर्ज को करने को मानी कमिश्नरेट पुलिस, एक्शन में सीएम
स्पष्ट हत्या जैसे संगीन मामले में प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस किस तरह से पीड़ित पक्ष को परेशान कर रही थी इसका ये बिल्कुल प्रत्यक्ष उदाहरण सामने आया है।
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला वार्ड निवासी ट्रक लेकर गए विजय पांडे की 26 अगस्त को करछना थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर हत्या कर दी गई थी।
शुरू में इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने काफी लीपापोती करने की कोशिश की,
लेकिन अब सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्शन में आने के बाद पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने जा रही है।
मृतक की पत्नी गुड़िया देवी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री के समक्ष पेश होकर अपनी दर्द भरी कहानी बयां की थी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

