संचालकों ने हलफनामा देकर अविश्वास प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी से अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
1 min readबी. पैक्स तिन्दवारी के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव
बांदा,

बी. पैक्स तिन्दवारी द० क्षेत्र समिति लि० के संचालक गण ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। संचालकों का आरोप है कि अध्यक्ष ने समिति में गंभीर अनियमितताएं की हैं और उनकी कार्यप्रणाली से वे क्षुब्ध हैं।
संचालकों ने बताया कि अध्यक्ष की अनियमितताओं की शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संचालकों का कहना है कि अध्यक्ष ने उन्हें धमकाकर अपने पक्ष में लिखवाया है।
अब संचालकों ने हलफनामा देकर अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है और जिला अधिकारी से अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जिला अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में संचालकों ने अध्यक्ष की अनियमितताओं की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
