February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यूपी ट्रेड शो 2025 के अंतर्गत स्वदेशी मेले का हुआ भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में यूपी ट्रेड शो 2025 के अंतर्गत स्वदेशी मेला का आयोजन पंडित जे0एन0 डिग्री कॉलेज, बांदा में दिनांक 09 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है जिसका उद्घाटन आज 09.10.2025 को माननीय मत्स्य विभाग मंत्री डॉ संजय निषाद जी द्वारा किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष बबेरू सहित जिलाधिकारी, श्रीमती जे o रीभा, मुख्य विकास अधिकारी , अजय कुमार पांडे तथा उपयुक्त उद्योग श्री गुरुदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । उक्त मेले का उद्देश्य स्थानीय स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए वोकल फॉर लोकल के उद्देश्य को पूर्ण करना हैl कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश के , मत्स्य विभाग मंत्री श्री संजय निषाद ने कहा कि सरकार द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा दिए जाने के लिए इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जा रहा हैl
उन्होंने कहा कि एक जनपद में एक उत्पाद चिन्हित करते हुए सरकार स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है जिससे कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और उनका लाभ भी प्राप्त होl उन्होंने कहा कि इस में स्वदेशी मेले में हथकरघा उद्योग सहित खादी ग्राम उद्योग एवं अन्य उत्पादों की बेहतर प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें लोगों को खरीददारी का बेहतर अवसर भी प्राप्त होगा और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सकेगा l इस स्वदेशी मेला में विभिन्न विभागों एवं लोकल के उत्पादों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं l माननीय मंत्री जी ने सभी स्टालों का एक-एक निरीक्षण कर स्वदेशी मेले की आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *