सचिव रेखा यादव ने विशेष योग्यजन बच्चों के लिए आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नगद पुरुस्कार, मैडल एवं प्रमाण-पत्र किए वितरित
1 min readसचिव रेखा यादव ने विशेष योग्यजन बच्चों के लिए आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नगद पुरुस्कार, मैडल एवं प्रमाण-पत्र किए वितरित
बच्चों को नालसा द्वारा जारी स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी
धौलपुर, राजस्थान
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विशेष रूप से सक्षम बच्चों में खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का पुरस्कार वितरण अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव की अध्यक्षता में मयूरी विशेष विद्यालय धौलपुर में किया गया।
कार्यक्रम में सचिव द्वारा लंबी-कूद में प्रथम विजेता निशांत सिंह को 400 रुपये नगद पुरस्कार एवं गोल्ड मेडल तथा प्रमाण-पत्र, द्वितीय विजेता रोहित को 300 रुपये नगद पुरस्कार एवं सिल्वर मेडल तथा प्रमाण-पत्र, तृतीय विजेता रहे जिज्ञांस मथुरिया को 200 रुपये नगद पुरस्कार एवं ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया। बैडमिंटन में प्रथम रहे निशांत सिंह को 400 रुपये नगद पुरस्कार गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय रहे वैष्णवी सिंह चौहान को 300 रुपये नगद पुरस्कार एवं सिल्वर मैडल तथा प्रमाण-पत्र, तृतीय रहे आलोक को 200 रुपये नगद पुरस्कार एवं ब्रोंच मैडल तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता मे प्रथम रहे आलोक को 400 रुपये नगद पुरस्कार एवं गोल्ड मेडल तथा प्रमाण-पत्र, द्वितीय रहे वैष्णवी सिंह चौहान को 300 रुपये नगद पुरस्कार एवं सिल्वर मेडल तथा प्रमाण-पत्र, तृतीय रहे अजय कुमार को 200 रुपये नगद पुरस्कार एवं ब्राउन मैडल तथा प्रमाण-पत्र वितरित किया। इसी प्रकार कैरम मे प्रथम रहे प्राची को 400 रूपये नगद पुरूस्कार एवं गोल्ड मैडल तथा प्रमाण-पत्र, द्वितीय रहे हर्षवर्धन को 300 रूपये नगद पुरूस्कार एवं सिल्वर मैडल तथा प्रमाण-पत्र एवं तृतीय रहे प्रतिष्ठा को 200 रूपये नगद पुरूस्कार एवं ब्राउन्ज मैडल तथा प्रमाण-पत्र का वितरण किए गए साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
साथ ही सचिव ने मयूरी विशेष विद्यालयों के बच्चों को नालसा, रालसा व डालसा की कार्यप्रणालियों के बारे में विस्तार से बताया एवं नालसा के द्वारा जारी स्कीमों नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं स्कीम 2024, नालसा मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं स्कीम 2024, नालसा स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता योजना 2025 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय के प्रकरण रिट पीटिशन 1011, 2022 के संबंध में समलैंगिक जोड़ों के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही भारत के लोकपाल के अधिदेश और कार्यप्रणाली के बारे में, अनुसूचित जाति व जनजातियों के लिए विरूद्ध अस्पृश्यता और अत्याचार, बाल विवाह, मीडियेशन फॉर दी नेशन अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत, पॉश एक्ट व नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 एवं साथ ही जिले में ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के उद्देश्य को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के संबंध में मोबाइल न्यायालयों की कार्यप्रणाली, प्रकरण दायर करने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी विस्तार से उपस्थित बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर मयूरी विशेष विद्यालय के छात्रों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करके अपनी कला का भी प्रदर्शन किया।
इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी विजेन्द्र, निदेशक मयुरी विशेष विद्यालय मधु गर्ग, एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय इन्फेन्ट धौलपुर के समस्त स्टफ आदि मौजूद रहें।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

