मिशन शक्ति फेज 05 जी.डी.मान्टेसरी इंटर कालेज महुआ में बेटियों को मिला पुलिस चौकी प्रभारी खुरहंण्ड भार्गव जी द्वारा आत्मरक्षा
1 min readमहुआ बाँदा
“बेटियाँ अब चुप नहीं रहेंगी, सजग रहेंगी, सुरक्षित रहेंगी” — इसी संदेश के साथ पुलिस चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण भार्गव ने आज जी.डी. मान्टेसरी इंटर कालेज, महुआ में मिशन शक्ति–05 के तहत नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। तत्पश्चात भार्गव जी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानून, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, और आत्मरक्षा के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा — “हर बेटी में एक शक्ति है, बस उसे पहचानने की जरूरत है।”
महिला आरक्षी दीप्ति चतुर्वेदी ने कहा — “संकट की घड़ी में डरना नहीं, तुरंत पुलिस की मदद लें। जागरूकता ही सुरक्षा की पहली ढाल है।”
वहीं महिला आरक्षी कविता रजक ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की समझ दी और कहा — “संकोच छोड़कर माता-पिता या शिक्षकों से खुलकर बात करें, यही सुरक्षित समाज की नींव है।”
आरक्षी महेन्द्र राठौर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के सरल उपाय बताते हुए कहा — “शक्ति का उपयोग तभी सार्थक है, जब वह सद्भाव और सजगता के साथ जुड़ा हो।”
प्रधानाचार्य रामसेवक प्रजापति ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा — “मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम बेटियों में आत्मविश्वास का दीप जला रहे हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं के अभिभावकों ने भी भार्गव जी के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की, और कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान हर स्कूल में नियमित रूप से होने चाहिए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है — “यज्ञ नारायण भार्गव जैसे अधिकारी पुलिस की छवि को जनसहयोग और संवेदना से जोड़ रहे हैं। इनके कार्यों से समाज में बेटी की सुरक्षा के प्रति नई सोच विकसित हो रही है।”
“नारी की रक्षा, सम्मान और स्वावलंबन—यही सच्चा धर्म और राष्ट्र सेवा है।”

