February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिहौली थाना पुलिस ने गुम हुए 25 मोबाइलों को ट्रैस कर किया बरामद

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
दिहौली थाना पुलिस ने गुम हुए 25 मोबाइलों को ट्रैस कर किया बरामद

बरामद मोबाइलों को मोबाइल धारकों को किया सुपुर्द

करीब एक साल में 84 मोबाइलों को ट्रैस कर किया बरामद

खोये व गुम हुए मोबाइलों को ट्रैस व बरामद करने में कांस्टेबल मनोज कुमार की रही अहम भूमिका

धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा आरपीएस एवं वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना दिहौली राहुल कुमार प्रशिक्षु आरपीएस व मनोज कुमार कांस्टेबल द्वारा पिछले 05 माह में 25 गुम हुए मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया और उनके मालिकों को सुपुर्द किया। करीब एक साल में 84 मोबाइलों को ट्रैस कर मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल पाकर मोबाइल मालिक बड़े हर्षित व गदगद हुए। पुलिस के धन्यवाद में बोले- “थैंक्यू दिहौली पुलिस”। खोये व गुम हुए मोबाइलों को ट्रैस व बरामद करने में कांस्टेबल मनोज कुमार की अहम भूमिका रही।

थाना अधिकारी थाना दिहौली प्रशिक्षु आरपीएस राहुल कुमार

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *