विधायक विनोद सिंह के प्रयास से मां परमेश्वरी देवी धाम का सौंदर्यीकरण कार्य संपन्न
1 min readसुलतानपुर।
प्रतापपुर महमूदपुर स्थित मां परमेश्वरी देवी धाम का सौंदर्यीकरण कार्य मंगलवार को संपन्न हो गया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हुए इस कार्य का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और भाईचारा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जन समस्याओं की जानकारी मिल रही है, वे स्वयं मौके पर पहुंचकर उसका निस्तारण करवा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे लंबित कार्यों की जानकारी उन्हें दें, ताकि शासन-प्रशासन स्तर से उनका समाधान कराया जा सके।शुभारंभ अवसर पर विधायक ने मौजूद लोगों का हालचाल भी लिया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह, कूरेभार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, कलखुरा प्रधान संगम सिंह, बीजेपी नेता डॉ. डी.एस. मिश्रा, गड़थौली प्रधान मोनू चतुर्वेदी, बहादुरपुर प्रधान विजय मिश्रा, अंबुज तिवारी रतापुर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

