अश्लील टिप्पणी व अश्लील हरकत करने के आरोप में हैदर गंज पुलिस ने किया केस दर्ज
1 min read
हैदरगंज अयोध्या
मंदिर में आने जाने वाली लड़कियों महिलाओं के ऊपर अश्लील टिप्पणी छीटाकशी करने के आरोप में हैदरगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। माझा सोनौरा चौरे बाजार के समीप स्थित धार्मिक स्थल के समीप से युवक को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आवाम इंटर कॉलेज बैती कला के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर बुद्धिमान सिंह द्वारा टीम के साथ मंदिर के पास पहुंचकर आरोपी युवक दशलावन हैदरगंज निवासी मीरअली शाह को गिरफ्तार किया गया।हैदरगंज पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की गई है।
सुरेश कुमार मिश्र मंडल ब्यूरो

