समाजवादी पार्टी में युवा जनसभा का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए शैलेन्द्र कुमार
1 min readअयोध्या।
अयोध्या जिले में लंबे समय से पार्टी में अपना समय देने वाले सपा के युवा जनसभा में शैलेन्द्र कुमार को अयोध्या जिला में उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वीकृत से तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति से शैलेन्द्र कुमार को समाजवादी पार्टी के युवा जनसभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शैलेन्द्र कुमार ने कहा की मुझे समाजवादी पार्टी की नीतियां बहुत पसंद है और इस परिवार में जितना प्यार और सम्मान दिया है इसलिए मैं बना हूं और बना रहूंगा। उन्होंने आगे कहा 2027 में जिले की हम सभी विधानसभा जीतने का लक्ष्य बनाएंगे,उन्होंने कहा की युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेंगे और पीड़ित परिवार के लिए हमारे तरफ से हर संभव की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं में खुशी की लहर दौड़ी।

