नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यालय में नौनिहालों को मां दुर्गा के रूप में सजाकर किया पूजा पाठ
1 min read
जालौन।
जनपद में नवरात्रि के मौके पर सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में नन्ही नन्ही बच्चियों को मां के रूप में सजाकर इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ नितिन मित्तल द्वारा नवरात्रि के पर्व पर स्कूल में एक विशेष आयोजन कराया गया,जिसमें सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में पढने बाली नन्ही नन्ही बच्चियों को माता के रूप में सजाकर इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस आयोजन में बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।नन्ही नन्ही बच्चियों को देवी जी के रुप मे भव्य तथा आकर्षक रूप से सजाया गया, तत्पश्चाप उनकी पूजा अर्चना की गई।विद्धायल के समस्त स्टाप द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने मे पूरा सहयोग किया गया।इस मौके पर समाज सेवी अनीता द्विवेदी माला गुप्ता सरिता कुशवाहा महादेवी वर्मा संगीता अग्रवाल महिमा सोनम हेमलता आदि ने भी विद्यालय में आकर देवियों का पूजन अर्चन किया।
