February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अलीगंज बाजार में नाकाम “तीसरी आंख”, दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

1 min read
Spread the love

अलीगंज बाजार
सुल्तानपुर जिले के अलीगंज बाजार स्थित कुड़वार नाका तिराहा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक सामने लगे सीसीटीवी कैमरे का हाल बेहाल है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे जिले के व्यस्त इलाकों और बाजारों में सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अलीगंज चौकी क्षेत्र में यह व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है।

कैमरे को सिर्फ लोहे के तार से खंभे पर बांधकर छोड़ दिया गया है, कनेक्शन तक नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है, बावजूद इसके चौकी इंचार्ज या संबंधित अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

गौरतलब है कि चौकी अलीगंज महज़ 300 मीटर की दूरी पर है और सामने बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी संवेदनशील संस्था भी स्थित है। ऐसे में दुर्गा पूजा मेले में उमड़ रही भीड़ के बीच सीसीटीवी का निष्क्रिय होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *