February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम जहांगिरवा में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया सालाना फातिहा

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

हर वर्ष की भांति सोमवार की रात्रि क्षेत्र के ग्राम जहांगिरवा के मजरा लोहारनपुरवा में डॉक्टर मोहम्मद सलमान के आवास पर हजरत कफीलुल्लाह शाह बड़े बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना फातिहा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज रियाज ने तिलावते कुरआन से किया। उसके पश्चात सूफ़ियाना कव्वाली का दौर शुरू हुआ। जिसमें कौवाल रफीक वारसी गोंडवी व कौवाल मोहसिन बहराइची ने पूरी रात्रि सूफियाना कलाम सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम के अंत में सलाम व दुनिया में अमन भाईचारा कायम रखने के लिये दुआ की गई। कार्यक्रम में डॉ० धर्मवीर, जाहिद हुसैन,जमील अहमद, गुल मोहम्मद, मुनव्वर अली,अजीज अहमद सहित काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *