February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार पर जानलेवा हमला, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल

1 min read
Spread the love

पत्रकार पर जानलेवा हमला, खुलेआम घूम रहे आरोपी

मैहर के पत्रकार दीपक तिवारी उर्फ (सोनू)शारदा मंदिर से जब अपने घर लौट रहे थे तभी देर रात लगभग 12-00 बजे हनुमान टोला के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन आरोपियों ने उन पर अचानक जान लेवा हमला कर दिया, हमले में घायल पत्रकार अचेत हो गए, आसपास के लोगों ने 112डायल को सूचना दी, जिन्होंने घायल पत्रकार को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया । आरोपियों की पहचान नितेश गुप्ता प्रदीप बेलदार और धर्मेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है, बताया जाता है कि आरोपी नितेश गुप्ता होटल व्यवसाय के नाम पर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त था, इस संबंध में समाचार प्रकाशित किए जाने पर उसने रंजिश पाल ली, और अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार पर हमला कर दिया, फिलहाल मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। थाना पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *