जीएसटी दरों में कटौती पर पिंडरा विधायक ने व्यापारियों को किया जागरूक
1 min readवाराणसी, पिंडरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती को लेकर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने गुरुवार को पिंडरा बाजार में व्यापारियों को जागरूक किया। व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक ने जीएसटी सुधारों और नई दरों की जानकारी विस्तार से दी। अपने संबोधन में पिंडरा विधायक ने कहा कि हर वर्ग व्यापारी किसान मजदूर विद्यार्थी गाड़ी घोड़ा वाले लोग सभी को प्रभावित कर रहा है इतना खुश जानता है कि आज गांव के लोग भी जान गए हैं इस जीएसटी से सारे लोगों को फायदा हुआ है। व्यापार मंडल के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिए और इस नवरात्र के समय पर मां दुर्गा से बाबा भोलेनाथ से सभी व्यापारी हमारे नेता स्वास्थ्य और दीर्घायु बनाए ताकि देश की सेवाएं करते रहें।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। जीएसटी दरों में कटौती से छोटे और मझोले व्यापारियों किसान को राहत मिलेगी तथा बाजार में सकारात्मक माहौल बनेगा। इस दौरान विधायक ने बाजार के कई व्यापारियों की दुकानों पर जाकर जीएसटी जागरूकता से जुड़े पोस्टर भी लगाए। व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पिंडरा विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
इसी क्रम में अपने प्रिय पिंडरा विधायक से पिंडरा बाजार के व्यापारियों ने रोड की और नाली के बीच में इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग की जिस पर विधायक ने आश्वासन दिये।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह जिला महामंत्री डॉक्टर जयप्रकाश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा अभिषेक राजपूत, दीपक सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद जायसवाल, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र जायसवाल, सुनील जायसवाल, तुषार गुप्ता, सुनील भोज्यवाल, अंशु जयसवाल बजरंगी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
