February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात वृद्ध का मिला शव, पुलिस कर रही शिनाख्त

1 min read
Spread the love

ग्राम चरेरा के पास मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पुलिस कर रही शिनाख्त

पूरा बाजार

Oplus_131072

थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम चरेरा के पास मंगलवार को देर शाम एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हिकमत्तामली से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव पर किसी भी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया शव एक दिन पुराना लग रहा है। मौके पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *