रेलवे स्टेशन पर कैफियत के ठहराव को लेकर सभासद आरती जयसवाल ने सीडीओएम को सौंपा ज्ञापन
1 min readगोसाईगंज अयोध्या

आजमगढ़ से पुरानी दिल्ली तक चलने वाली कैफियत एक्स0 ट्रेन का ठहराव गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित कराए जाने के लिए मंगलवार को गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0)की अध्यक्ष श्री मती आरती जयसवाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में तैनात सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव से मुलाकात की तथा जनहित में जल्द से जल्द कैफियत का स्टॉपेज गोसाईगंज में दिए जाने की मांग की।सभासद श्री मती जायसवाल ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्री वास्तव को बताया कि पूर्व सांसद एवं एमएलसी हरिओम पांडे के गृह स्टेशन में शुमार गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर कैफियत,सरयू यमुना, कोटा पटना एवं अमृतसर जलियां वाला बाग एक्स0 ट्रेन के ठहराव किए जाने की मांग बहुत पुरानी है।महकमे द्वारा कैफियत ट्रेन का ठहराव कम दूरी में शामिल खोरासन रोड,सरायमीर,मालीपुर, अकबर पुर,अयोध्या कैंट,रुदौली, बादशाह नगर,ऐशबाग सहित कई अन्य स्टेशनों पर दिया गया है।गोसाईगंज स्टेशन पर इस ट्रेन का 06 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव दिए जाने को लेकर बीते साल 03 दिसंबर को अयोध्या कैंट स्टेशन पर तैनात वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह ने आपको पत्र भी भेजा। लेकिन 09 माह बीतने के बाद भी इस ट्रेन का ठहराव आप द्वारा गोसाईगंज में सुनिश्चित नहीं कराया जा सका। जिससे आज भी दिल्ली एवं आजमगढ़ की तरफ आने जाने वाले रेल यात्रियों को अकबरपुर एवं अयोध्या तक भाग दौड़ करना पड़ता है।
