February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस टीम के द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मेले में गुम हुए दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

1 min read
Spread the love

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना गिरवां मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मां विन्ध्यवासिनी धाम मेले में गुम हुए 02 बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द ।

बांदा

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत मां विन्ध्यवासिनी मेले में खोए 02 बच्चों को थाना गिरवां पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि थाना गिरवां क्षेत्रान्तर्गत अकबरपुर में मां विन्ध्यवासिनी धाम मन्दिर में अपने परिजनो के साथ दर्शन-पूजन करने व मेले में आये 02 बच्चे 1-सौरभ पुत्र धर्मपाल उम्र करीब 02 वर्ष निवासी मोहनपुरवा थाना मटौंध, बांदा व 2- ग्राम स्योढां की रहने 03 वाली वर्षीय बिट्टू मेले में गुम हो गई जिनके परिजनों द्वारा पुलिस बूथ/कण्ट्रोल रुप पर सूचना दी गयी । कण्ट्रोल रुम द्वारा मेले में भ्रमणशील मिशन शक्ति/एंटीरोमियो पुलिस टीम को देकर सतर्क किया गया । पुलिस के त्वरित प्रयासों से दोनों बच्चों को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों द्वारा पुलिस की सराहना करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *