तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत,मचा कोहराम
1 min readकर्नलगंज,गोंडा।
कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में करीब पच्चास वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मेंहदीहाता (नचनी) के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान मिश्री लाल (50) पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम दिनारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है। मिश्रीलाल की आकस्मिक मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वह मजदूरी करके परिवार चला रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस ने अस्पताल पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की।

