सृजन प्रशिक्षण तीन दिवसीय आवासीय शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min readधौलपुर राजस्थान।

हिना रिसोर्ट, सैपऊ रोड, धौलपुर में संगठन सृजन प्रशिक्षण तीन दिवसीय आवासीय शिविर की शुरुआत हुई। यह सहयोगी प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस सेवादल की सेवा, अनुशासन और संगठन की शक्ति का सशक्त प्रदर्शन बनकर सामने आया। शिविर का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल हेम सिंह शेखावत ने किया, जबकि धौलपुर सत्र की मुख्य अतिथि धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस और सेवादल के आदर्शों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाना ही संगठन का सबसे बड़ा संकल्प है।
प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवादल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की आत्मा है। जब-जब लोकतंत्र पर संकट आया, सेवादल ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर देश और जनता की रक्षा की है। आज हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि सेवा, अनुशासन और संगठन की शक्ति के साथ जनता तक पहुँचे और कांग्रेस की विचारधारा को जीवंत बनाए रखे।
मुख्य अतिथि विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। उनकी निष्ठा और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताक़त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि शिविर से मिली सीख को व्यवहार में उतारें और जनता के बीच संगठन की आवाज़ बुलंद करें।
कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अड़वाणा ने कहा कि सेवादल का इतिहास बलिदान और संघर्ष से भरा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुँचाना ही सेवादल की पहचान और कांग्रेस की परंपरा है।
प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की ताक़त नारों से नहीं, बल्कि जमीनी काम में है। कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं और प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य उन्हें और अधिक सक्षम बनाना है ताकि वे जनता से गहराई से जुड़े और पार्टी को नई दिशा दें।
धौलपुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल समृद्धि दीक्षित ने कहा कि धौलपुर की धरती हमेशा से कांग्रेस की मज़बूत आधारशिला रही है। यहाँ के कार्यकर्ताओं ने हर दौर में सेवा और संघर्ष को प्राथमिकता दी है। यह शिविर संगठन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा। जब सभी कार्यकर्ता सेवा और त्याग की भावना से एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे, तभी कांग्रेस और अधिक मज़बूत होगी और जनता का विश्वास और गहरा होगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों में जिला प्रवक्ता धनेश जैन, राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक क्रांतिकारी एवं प्यारी जन, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता गोरेलाल कुशवाहा, ब्लॉक शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धौलपुर उमर फारूक, सेवा दल महिला जिला अध्यक्ष वीनेश, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सोनू यादव तथा कांग्रेस सेवा दल महिला प्रभारी वैजयंती बनवारी जाटव शिविर संयोजक परवेज पठान राजकुमार भरद्वाज केशव मीणा दर्शन जाटव हरि सिंह पहाड़ियां उमर फारुख शिब्बू लोधा पुष्पेंद्र कुशवाहा दाऊ दयाल कुमर सैन लोधा राम भरोसी शर्मा अमर सिंह तोमर भगवान सिंह जाटव पातीराम कुशवाहा जलमानी अभिषेक यादव जाटव अमर सिंह तोमर समस्त कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता एवं नारी शक्ति उपस्थित रहीं।
विजय शर्मा ब्यूरो राजस्थान
