February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शहर लुधियाना से लौट रहा युवक लखनऊ से हुआ गायब

1 min read
Spread the love

अलीगंज/सुलतानपुर।

यूपी के सुल्तानपुर जिले के थाना कुड़वार के अंतर्गत ग्राम सभा ऊंचगांव (पूरे हीरालाल का पुरवा) निवासी अनुज कुमार तिवारी(22) पुत्र राम लौट तिवारी 10 सितंबर 2025 को लुधियाना शहर काम करने के वास्ते गया था, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने से पुन: 18 सितंबर को घर वापस हुआ, 19 सितंबर 2025 को शाम 6:00 बजे के करीब लखनऊ चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और परिवार वालों से फोन पर बात की, मैं लखनऊ पहुंच गया हूं 10 – 11 बजे रात तक घर पहुंच जाऊंगा लेकिन युवक घर नहीं पहुंचा, काफी समय बीत जाने के बाद परिवार वालों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे परिवार वाले काफी चिंतित हुए और खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता ना चला। युवक के पिता राम लौंट तिवारी ने बताया कि लखनऊ पहुंचने पर बेटे से बात हुई थी, और उसके पास पैसा नहीं था तो उसने एक स्कैनर भेजो जो मोहम्मद तुफैल के नाम से था उसे पर हमने ₹300 भेजो लेकिन पैसा प्रोसेस में बता रहा है और 1 घंटे बाद फिर बात हुई मोबाइल पर तो बताया कि हैदरगढ़ पहुंच गया हूं उसके बाद उसके फोन पर घंटी जाती रही लेकिन फोन नहीं उठा और लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा है, परिवार में छोटा भाई राज तिवारी 19 वर्ष, अजय कुमार तिवारी 17 वर्ष और माता संगीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है पीड़ित ने बताया कि आज शनिवार को अलीगंज पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *