पुलिस ने देह व्यापार के बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश,11 युवतियों समेत कुल 14 लोगों को किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश
जिस्मफरोशी के लिए बिहार और गोरखपुर से लाई जाती थीं युवतियां, 11 महिलाओं सहित कुल 14 गिरफ्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज की खीर गली के पास स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में बीती आधी रात को पुलिस ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। वहां से बिहार और गोरखपुर की 11 युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल सेक्स रैकेट चलाता था। इसके लिए वह बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को लाता था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया तो चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। मौके से पुलिस ने देह व्यापार से अर्जित 1 लाख 62 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। छानबीन में पता चला कि साल भर से जिस्म का यह धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
स्थानीय लोग बोले शर्मिंदगी होती है…
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश था. लोगों ने कहा कि हमारे घरों में बहू-बेटियां हैं और इस माहौल के कारण घर से बाहर निकलने में भी हमें शर्मिंदगी महसूस होती है. कल बहुत ज्यादा हो गया. सभी मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो कर एक साथ गेस्ट हाउस में पहुंच गए.
मोहल्ले वालों ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल ने इसी अनैतिक धंधे से वहीं आसपास ही कई संपत्तियां खड़ी कर ली हैं।
सुरेश कुमार मिश्र मंडल ब्यूरो अयोध्या

