ग्रामीण सेवा शिविर का चिकित्साधिकारी डॉ. मीणा ने किया निरीक्षण, लोगों से प्राप्त की जानकारी
1 min read
धौलपुर, राजस्थान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने शुक्रवार को बाड़ी के ग्राम पंचायत खानपुर और मत्सुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया। उन्होंने चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण व्यवस्था, हीमोग्लोबिन, मधुमेह रक्तचाप जांच और रोगी पंजीयन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आमजन को और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। लाभार्थियों से भी बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।
इस दौरान उन्होंने टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग करने के भी निर्देश दिए। ताकि टीबी रोगियों को पूर्ण स्वस्थ किया जा सके। शिविर में उन्होंने टीबी रोगियों को निक्षय किट भी प्रदान की। उन्होंने रोगी को नियमित उपचार कराने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उनसे जानकारी ली।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
