जेल में बंद युवक की मौत से खफा उसकी पत्नी ने भरी पंचायत में पुलिस अफसरों को खरी-खरी सुना दी
1 min read्हमीरपुर
जेल में बंद युवक की मौत से खफा उसकी पत्नी ने भरी पंचायत में पुलिस अफसरों को खरी-खरी सुना दी
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव है, सूरजपुर। यहां अनिल तिवारी रहते थे। उन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा हुआ था। अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया था।11 सितंबर को जिला जेल भेज दिया गया था। जेल में 14 सितंबर को तबीयत बिगड़ गई।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घरवाले बिफर गए। हंगामा काट दिया। जेल प्रशासन पर आरोप लगाया। कहा पीट-पीटकर हत्या की गई है। 15 सितंबर को भी जेल गेट पर प्रदर्शन किया। शव लेने से साफ इनकार। हाईवे पर जाम लगा दिया।
अनिल की मौत पर हंगामा तीसरे दिन भी नहीं थमा। मंगलवार को पंचायत बैठी। अनिल की पत्नी पूजा को मनाने की कोशिश हुई। भाजपा विधायक मनोज प्रजापति रहे। एएसपी मनोज गुप्ता भी रहे। पंचायत में पत्नी ने एएसपी को खरी-खोटी सुनाई।
पत्नी ने चेतावनी दे डाली है। इंसाफ नहीं मिला, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। मैंने अपना फैसला बता दिया है। मेरा पति चला गया। आप वर्दी के लिए डरते होंगे। मैं नहीं डरती। करीब एक घंटे पंचायत चली। कोई बात नहीं बनी। भाजपा जिलाध्यक्ष महिला को डीएम ऑफिस ले गए। मौत के 3 दिन हो चुके हैं। अनिल तिवारी (33) का शव मॉर्चरी में रखा है।

