February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक हुई आयोजित

1 min read
Spread the love
सुलतानपुर
जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। उक्त बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद योजना, पीएमईजीपी योजना, ऋण जमानुपात,  प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया योजना, अटल पेंशन योजना, डे-एनआरएलएम योजना की प्रगति एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की कुड़वार, दियरा, अमहट एवं भवानीगढ़ शाखा के भवन को उसी राजस्व ग्राम में स्थानान्तरित करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
    बैठक में एक्सिस बैंक एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा प्रतिभाग नही किये जाने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 106 प्रतिशत की पूर्ति करने पर सराहना की गई तथा लक्ष्य के सापेक्ष उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक-19 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक-16 प्रतिशत, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया -18 प्रतिशत, इण्डियन ओवरसीज बैंक-13 प्रतिशत पूर्ति होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता से लिया गया एवं अन्य बैंकों से इस योजना में आपेक्षित प्रगति करने हेतु निर्देशित किया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की कुड़वार, दियरा, अमहट एवं भवानीगढ़ शाखा को उसी राजस्व ग्राम में अन्य भवन में स्थानान्तरित करने हेतु अनुमति प्रदान की गई। 

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी-सदानन्द चौधरी, उपायुक्त स्वतरू रोजगार-के०डी० गोस्वामी, उपायुक्त उद्योग-नेहा सिंह, एलडीओ भारतीय रिज़र्व बैंक-अशोक, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड-अभिनव द्विवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक दृ समीर पात्र, बड़ौदा यू०पी० बैंक के जिला समन्वयक विष्णुमोहन मणि त्रिपाठी सहित अन्य बैंकर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *