February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरयू नदी में नहाते समय डूबा युवक का शव 48 घंटे बाद हुआ बरामद

1 min read
Spread the love

48 घंटे बाद सरयू नदी से युवक का शव बरामद
अयोध्या।
पूरा बाजार सरयू नदी में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद रविवार को बरामद हुआ। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली अयोध्या अंतर्गत ग्राम रामपुर हलवारा निवासी अभिमन्यु निषाद (24) पुत्र शिव प्रसाद निषाद 12 सितंबर की शाम सरयू नदी में डूब गया था। बताया गया कि गांव की एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु के बाद परिजन मुर्दहा घाट, सरायराशी पर शवदाह के लिए पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद परिजन सरयू नदी में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान अभिमन्यु गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार उसकी तलाश शुरू की। दो दिनों की मशक्कत के बाद रविवार 14 सितंबर को युवक का शव नदी से बरामद किया गया। थाना महाराजगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *