थाना समाधान दिवस मानवीय दृष्टिकोणाता से करें शिकायतों का निस्तारण :- जिलाधिकारी
1 min read
मानवीय दृष्टिकोणता से करें शिकायतों का निस्तारण– जिलाधीश
जालौन से ब्रजेश उदैनिया सुनील श्रीवास्तव आशीष द्विवेदी
जालौन।

मानवीय दृष्टि कोणिता को अपनाते हुए थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, यह निर्देश थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने दिए। इस दौरान आधा दर्जन शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी राजेश पांडे की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में किया गया। जिसमें फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कर निस्तारण की गुहार लगाई। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी राजेश पांडे ने मौजूद सभी कर्मियों से कहा कि मानवीय दृष्टि को अपनाए, तथा निश्चित समय के अंतर्गत शिकायतों का निपटाए। इस मौके पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, अतिरिक्त इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद दुबे, नायब तहसील दार गौरव कुमार,, कानूनगो महेंद्र सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।
