February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर तैयारी, पीस कमेटी की बैठक में पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

1 min read
Spread the love

अयोध्या में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर तैयारीः पीस कमेटी की बैठक में पुलिस ने दिए सुरक्षा के निर्देश, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

अयोध्या में आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार को लेकर थाना महराजगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कुमार ने की।

बैठक में कार्यवाहक थाना प्रभारी सीओ शशि प्रकाश मिश्रा और इंस्पेक्टर राजेश सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों और आयोजकों को शासन के दिशा-निर्देश और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार ने आयोजकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहारों का आयोजन अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करेगा।

बैठक में मौजूद नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। सभी ने कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण
तरीके से त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *