संपूर्ण समाधान दिवस पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनता की शिकायतें सुन किया गया निस्तारण
1 min readजनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन ।
पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनता की शिकायतें सुन किया गया उनका निस्तारण ।*
पुलिस उपमहानिरिक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा थाना मटौंध में तथा जिलाधिकारी बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित ।
बांदा
जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में शनिवार को दिनांक 13.09.2025 को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर पुलिस उपमहानिरिक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस द्वारा थाना मटौंध में तथा जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बसंल द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया ।
थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।

