पुलिस टीम ने तीन शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार भेजा जेल, अवैध तमंचा कारतूस बरामद
1 min readधौलपुर राजस्थान।
सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के डांग एरिया में एक इनामी बदमाश समेत तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिनसे तीन देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
सोने का गुर्जा थाना अधिकारी महेश चंद के अनुसार, गुरुवार शाम को डीएसटी टीम के इंचार्ज प्रेमसिंह ने वरुवर मोड़ के पास एमपी के तीन बदमाशों की मौजूदगी की सूचना दी। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान को सूचित करने के बाद एडिशनल एसपी कमल कुमार जागिड़ और बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
पुलिस और डीएसटी टीम ने वरुवर मोड़ के पास जंगल की झाड़ियों में छिपे तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र की बड़वासन गांव के रहने वाले हैं। तीनों एक ही परिवार के दीपू,सचिन उर्फ पपला और जोगिंदर उर्फ जोगा हैं,जो नाथू सिंह गुर्जर के पुत्र हैं।
जोगिंदर उर्फ जोगा पर ग्वालियर एसपी ने 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ग्वालियर पुलिस को भी सूचित कर दिया है। तीनों बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ब्यूरो विजय शर्मा


