राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारीयों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
1 min read6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा !

बांदा/बबेरू
बबेरू राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कस्बे की समस्या जल्द निपटने की मांग
तहसील अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर मांग किया कि बबेरू ग्रामीण में लगी इस्त्रीम स्ट्रीट लाइटे ठीक कराया जाए जिससे आने जाने वाले राजगीरो एवं व्यापारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े.
औगासी व मर्का रोड के टेंपो स्टैंडो को सड़क किनारे से हटकर रावणा तालाब के पास स्थापित किया जाए.
कस्बे को जाम की समस्या से निजात दिलाया जाए.
बबेरू कस्बे व ग्रामीण में पुलिस गस्त बढ़ाई जाए जिससे इस समय व्याप्त अफवाहों से लोग भयभीत न हो.
नवीन गल्ला मंडी मे राजस्व विभाग द्वारा पकड़े गए वाहनों को मंडी के पीछे साइड खड़ी कराई जाए जिससे व्यापारियों और किसानों को आने जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े
विद्युत विभाग में लाईनमैनों की संख्या बढ़ाई जाए जिससे विद्युत कार्य बाधित न हो सके. इस दौरान श्रीराम गुप्ता, राजेश साहू अरविंद कसौधन. सुधीर अग्रहरि श्यामाचरण अग्रहरि, नरेंद्र मन्ना संजय प्रजापति संतोष कुशवाहा
वहीं उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार त्यागी ने सभी मांगों पर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है
