जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं 184 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण, नाली निर्माण में धन गबन की जांच के आदेश
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या
अयोध्या जनपद के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मिल्कीपुर तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी और क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 184 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मिल्कीपुर विकास खंड के उछाहपाली गांव के जय नारायण तिवारी ने एक महत्वपूर्ण शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने ग्राम प्रधान विनोद कुमार और पंचायत सचिव ज्योति यादव पर नाली निर्माण न करवाने के बावजूद फर्जी भुगतान का आरोप लगाया। अवर अभियंता आशीष सिंह की जांच रिपोर्ट में भी नाली का निर्माण न होना पाया गया। उसके बावजूद खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर द्वारा स्पेशलक्लोज कर दिया गया। पूरे प्रकारण को देखने के बाद जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर को जांच कमेटी गठित कर शाम तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर के आए हुए थे कि राशन कार्ड में नाम नहीं जोड़ा जा रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ये मामले कार्यालय में ही निपटाए जा सकते हैं। समाधान दिवस में क्यों आ रहे हैं लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तत्काल जिन लोगों का राशन कार्ड में नाम बढ़ाना है जांच कर नाम बढ़ाया जाए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिल्कीपुर विकासखंड क्षेत्र के तेंधा गांव के मोहनलाल गुप्ता ने सीलिंग की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार को जांच कमेटी गठित कर अवैध दीवार हटाने का निर्देश दिया। पलिया मुतालके के प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह ने शिकायती पत्र दिया है कि ग्राम पंचायत के पास कई विद्युत पोल नहीं है जिसके चलते तार लटके हुए लटके विद्युत तारों की समस्या की निराकरण के लिए डीएम ने उपखंड अधिकारी विद्युत मिल्कीपुर को ठीक करवाने का निर्देश दिया है।

