जॉर्जियन्स के भव्य शताब्दी उत्सव के उपलक्ष्य में जॉर्जियन कार रैली राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हुई संपन्न
1 min readसौ वर्षीय उत्सव – जॉर्जियन कार रैली राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में
धौलपुर,
जॉर्जियन्स के भव्य शताब्दी उत्सव के उपलक्ष्य में, 6 सितम्बर से 20 सितम्बर तक जॉर्जियन शताब्दी कार रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो देशभर के सभी जॉर्जियन स्कूलों को कवर करेगी। यह रैली एक ऐतिहासिक अवसर है, जो पिछले सौ वर्षों में जॉर्जियन्स की गौरवशाली यात्रा, विरासत और भाईचारे का प्रतीक है।
यह कार रैली 6 सितम्बर की संध्या को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में पहुँची, जहाँ कैडेट्स और स्टाफ ने प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। 7 सितम्बर को इस रैली को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, के प्रधानाचार्य, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा ने झंडा दिखाकर रवाना किया इस शुभ अवसर पर विद्यालय के सदस्य एवं छात्र उपस्थित थे ।
यह रैली केवल विभिन्न परिसरों की यात्रा भर नहीं है, बल्कि यह एकता, अनुशासन और अमर जॉर्जियन भावना का उत्सव है। आरएमएस में आयोजित यह कार्यक्रम एक गौरवपूर्ण क्षण के रूप में स्मरणीय रहेगा, जो विद्यालय की समृद्ध धरोहर और राष्ट्र के प्रति योगदान को दर्शाता है।

