February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधानमंत्री जन औषधालय का हुआ शुभारंभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार बनियान रहे मौजूद

1 min read
Spread the love

अयोध्या के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में प्रधानमंत्री जन औषधालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान ने फीता काटकर औषधालय का शुभारंभ किया।
डॉ. बनियान ने बताया कि जन औषधालय खुलने से मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले जो दवाएं सीएचसी में उपलब्ध नहीं होती थीं, उनके लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती थीं।
प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश पर स्थापित इस औषधालय में बाजार से 90�तक सस्ती दवाएं मिलेंगी। जो दवाएं बाहर 100 रुपए में मिलती हैं, वे यहां 10-15 रुपए में उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में डी.पी.एम. राम प्रकाश पटेल, डी.सी.पी.एम. अमित कुमार और ए.आर.ओ. वी.पी. चौधरी मौजूद रहे। सीएचसी प्रभारी रविंद्र कुमार शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरजीत, डॉ. फैजान भी उपस्थित थे। फार्मासिस्ट अश्वनी वर्मा, आईओ प्रतीक दूबे, स्टाफ नर्स आरती सिंह समेत कई आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *