गाजे-बाजे के साथ लोगों ने निकाला जुलूस, मनाया गया ईद मिलादुन्नबी
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवो में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकाले गए जुलूस में जगह जगह पर लंगरे रसूल का भी आयोजन किया गया। मेहदौना गांव से निकला जुलूस हसनगंज, रजऊपुर, बारुन चौराहा होते हुए नूरानी मस्जिद बारुन बाजार तक गया जहां स्थानीय लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मदरसा दारुल उलूम राजा ए मुस्तफा खिहारन से निकला जुलूस बिलाल मस्जिद होते हुए कमाल अहमद खान के घर तक गया जहां लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर त्यौहार की मुबारकबाद पेश किया। इसके अलावा क्षेत्र में करमडांडा,सारी, तकिया, खजुरी मिर्जापुर, परसौली, अरमारूपीपुर, पुदई का पुरवा, सुरवारा समेत दर्जनों स्थानों से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में प्रमुख रूप से मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी, हाफिज असलम रजा, प्रधान अमानुल्लाह खान, मुमताज अहमद, सरताज अहमद, सोहराब अहमद, हाफिज सलमानी, कमाल अहमद खान, शान मोहम्मद, वकार अहमद खान, रज्जब अली, शमशाद खान, रवीउल्ला खान, मोहम्मद मुफीद, मुनीर अंसारी, नवीन खान, फिरोज खान, हसन रजा, असगर अली, मौलाना मिनहाज, अब्दुल फरीद खान, मोहम्मद आरिफ, मो शाहरुख, मो निजाम समेत हजारों लोग शामिल रहे। इसके अलावा मिल्कीपुर के तरौली बाजार में बीआर फर्नीचर के तरफ से भव्य लंगरे रसूल का आयोजन किया गया।जिसके आयोजन समिति में प्रमुख रूप से मोहम्मद बफाती,मोहम्मद इमरान, डॉ के ए सिद्दीकी, इसरार अहमद उर्फ बबलू, दिलशाद अली, साजिद मलिक तथा बीआर फैमिली के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे। ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहा।

