February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कमला नेहरू संस्थान के रोवर्स रेंजर्स को प्राचार्य ने किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

दिन बुधवार को कमला नेहरू संस्थान के आठ रोवर्स रेंजर्स प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किए गए। यह सम्मान इनको भारत स्काउट गाइड ज्ञान प्रतियोगिता- 2025 मे मिले पुरस्कार के लिए हुआ। संस्थान के रोवर्स रेंजर्स की संयोजिका प्रोफेसर सुनीता राय ने बताया कि फरवरी माह 2025 मे एक जनपद स्तरीय भारत स्काउट गाइड ज्ञान प्रतियोगिता – 2025 आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता मे कमला नेहरू संस्थान के
धर्मवीर सुभाष रोशन गौतम प्रिंस महिमा दीपिका अनन्या व रिया आदि रोवर्स रेंजर्स प्रतिभाग किए। सभी आठों प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विजेता घोषित हुए। इस प्रतियोगिता में रोवर्स संवर्ग के अन्तर्गत प्रथम स्थान पर धर्मवीर, द्वितीय स्थान पर सुभाष तथा तृतीय स्थान पर रोशन और प्रिंस ने संयुक्त रूप से अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं रेंजर संवर्ग में महिमा प्रथम, दीपिका एवं अनन्या द्वितीय तथा रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर संस्थान के आठो रोवर्स रेंजर्स प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह के साथ पुरस्कृत किए गए। आज इन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन करते हुए संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की । इस मौके पर इन्होंने कहा कि संस्थान अपने अकादमिक गतिविधियों के साथ साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहभागिता तथा सरोकार के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। संस्थान में रोवर एवं रेंजर्स की इकाई क्रियाशील है। छात्रों की सफलता ने इस कार्यक्रम को एक नयी गति प्रदान की है। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा एवं रोवर्स एवं रेंजर्स की संयोजिका प्रोफेसर सुनीता राय ने हर्ष व्यक्त किया व कहा कि यह सफलता प्रेरणा का प्रतिफल है। रोवर्स एवं रेंजर्स छात्रों के भीतर समाज और राष्ट्र निर्माण के तत्वों पर गंभीरता से चिन्तन करने एवं इसकी पूर्णता के लिए एक विचार देता है। इस मौके पर संस्थान उपप्राचार्य डॉ शक्ति सिंह व बर्सर अनिल सिंह ने भी विजेता रोवर्स रेंजर्स को शुभकामनायें देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *