February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्ति विभाग और एआरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर की अचानक छापेमारी

1 min read
Spread the love

जिला पूर्ति विभाग और एआरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर की अचानक छापेमारी

पेट्रोल पंपों पर संचालकों में मचा हड़कंप

बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

सुल्तानपुर
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य और आरटीओ विभाग के पीटीओ सुरेंद्र तिवारी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल दिया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संयुक्त छापेमारी की इस कार्रवाई से जिले के पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *