खेल दिवस के उपलक्ष्य में जुडिशल एकादश ने 11 वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर जीता रोमांचक मुकाबला
1 min readबांदा

जनपद में आज खेल दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन बाँदा ग्राउंड में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रशासन एकादश एवं जुडीशीएल एकादश के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, इस मैच की शुरुआत जिलाधिकारी बांदा जेo रीभा जी के द्वारा टॉस करा के की गई ,प्रशासन एकादश के कप्तान डीoआईoजी श्री राजेश एस जी और जुडिशीयल एकादशके कप्तान जनपद न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार सिंह जी के बीच हुआ टॉस जीतकर प्रशासन एकादश के कप्तान डीoआईoजी श्री राजेश एस जी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया प्रशासन एकादश की शुरुआत बहुत ही खराब रही जिनके ओपनर बल्लेबाज एसoडीoएम राहुल द्विवेदी जी और एसडीएम अंकित वर्मा जी बिना खाता खोलें आउट हो गए तहसीलदार श्री राधेश्याम जी 37 रन, एसoडीoएम नमन मेहता जी 04 रन एoडीoएम माया शंकर जी 15 रन बांदा पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल जी 11 रन डीoआईoजी श्री राजेश एस जी 04 रन एसडीएम संदीप केला जी 01 रन, प्रशासन एकादश की पूरी टीम 16 ओवर में 98 रन ही बना सकी जुडीशियल सिविल जज सीनियर डिवीज़न श्री मती अर्पिता सिँह जी की शानदार फील्डिंग रही,गेंदबाजी में जुडिशियल एकादश की तरफ से दिव्यकांत जी ने 4 ओवर में 27 रन देकर। 3 सफलताएं अर्जित की और।
राघवेन्द्र जी ने 8 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये लक्ष्य का पीछा करते हुये जुडिशियल एकादश के बल्लेबाज जनपद न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार सिंह जी 24 रन नॉट आउट श्री रिशु ओझा जी 16 श्री दिव्यकांत सिंह जी 16 रन श्री श्रीपाल सिंह जी 24 रन नॉट आउट ने 11ओवर में मैच जीत लिया प्रशासन एकादश की तरफ से पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल जी ने दो सफलताएं अर्जित की और मैच के दरम्यान श्री विकास श्रीवास्तव जी अपर। जिला जज एससी एसटी कोर्ट श्री शिव शक्ति वर्धन जी अपर सिविल जज श्री पवन सिंह जी सिविल जज जूनियर डिवीजन और जज साहब श्री सीएल यादव जीआज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जे रीवा जी जिलाधिकारी बांदा और चित्रकूट धाम मंडल परिक्षेत्र के डी आई जी। साहब एस राजेश जी पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल जी। एसoडीoएम, श्री शशि भूषण मिश्रा जी डिप्टी स्पोर्ट ऑफिसर श्री मती कल्पना कमल जी और श्री आरoआई पुलिस लाइन जी पीoटीoआई श्री संजय मिश्रा जी, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के सचिव वासिफ जमा खाँ, श्री अंकित कुशवाहा जी क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह जी महेंद्र कछवाह जी श्री धनंजय करवरिया श्री मनोज मिश्रा, सुनील सक्सेना जी मीडिया प्रभारी(डीवीसीए) श्री महेश साहिल ,श्री राजेन्द्र अवस्थी। मानस त्रिपाठी,सुप्रीत सोम त्रिवेदी अनवरूल अमीन अन्नू।
हर्षित सिंह ,श्री रमेंद्र शर्मा जी। श्री असलम खां,श्री बिपिन मिश्रा जी,न्यायिक अधिष्ठान के श्री रोआव आलम अभिलेख अधीक्षक, श्री जितेंद्र कुमार प्रशासनिक हेड, कुतैबा जमा खां,श्री सारिक न्याजी शेखू जी,श्री तारिक अहमद जी तमाम गणमान्य व्यक्तियों सहित मौजूद रहे।
⚖️ न्यायिक एकादश (विजेता टीम)
कप्तान – श्री मुकेश कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय
श्री चंद्रपाल – प्रथम अपर जिला जज
श्री विकास श्रीवास्तव – अपर जिला जज एस.सी./एस.टी. एक्ट
श्री पाल सिंह – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
श्रीमती अर्पिता सिंह – सिविल जज सीनियर डिवि.
श्री दिव्याकान्त सिंह राठौर – अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे
श्री शिव शक्ति हर्षवर्धन – अपर सिविल जज
श्री पवन सिंह तोमर – सिविल जज जूनियर डिवि./एफ.टी.सी.
श्री रामनरेश यादव – रीडर
श्री राघवेंद्र सिंह – रीडर
श्री रेशु ओझा – आशुलिपिक
श्री संतोष यादव – आशुलिपिक
श्री बृजेंद्र मिश्रा – रीडर
जिला प्रशासन एकादश (उपविजेता एवं टीम)
कप्तान – श्री राजेश एस., डी.आई.जी. बाँदा
श्री पलाश बंसल – पुलिस अधीक्षक
श्री माया शंकर – अपर जिलाधिकारी न्यायिक
श्री संदीप केला – नगर मजिस्ट्रेट
श्री इरफान उल्लाह खान – डिप्टी कलेक्टर
श्री नमन मेहता – उप जिलाधिकारी बाँदा
श्री अंकित वर्मा – उप जिलाधिकारी पैलानी
श्री राहुल द्विवेदी – उप जिलाधिकारी अतर्रा
श्री राधेश्याम – तहसीलदार पैलानी
श्री शिवम मौर्य – नायब तहसीलदार अतर्रा
श्री राजीव यादव – नायब तहसीलदार अतर्रा
श्री मो. शाकिर – स्टेनो अपर जिलाधिकारी न्यायिक
