February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, मां-बेटी ने कूदकर बचाई जान

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर से दोनों इलाज कराकर लौट रही थीं; दो पहिया वाहन जलकर खाक।

मिल्कीपुर।
अयोध्या जनपद इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा-भिटारा संपर्क मार्ग स्थित तरौली बाजार में एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। स्कूटी पर कोमल यादव अपनी मां के साथ सवार थी। कोमल यादव (21) पारा खानी थाना खंडासा की रहने वाली है। वह अपनी मां को कहुआ गांव में इलाज के लिए ले गई थी। वापसी के दौरान जब वे तरौली बाजार पहुंचे, तभी स्कूटी में स्पार्किंग हुई और आग लग गई। मां-बेटी ने तत्काल स्कूटी छोड़कर कूद गई और अपनी जान बचाई। स्कूटी में लगी आग धीरे-धीरे बढ़ती गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया, स्कूटी पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाने के सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह और दिवाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल रही स्कूटी के आसपास जमा भीड़ को हटाया। स्थानीय लोगों ने स्कूटी के जले हुए ढांचे को सड़क किनारे हटाया और मां-बेटी को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *