February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को युवामोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने किया नमन दिलाया शपथ

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय और हॉकी संघ सुल्तानपुर के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता में आज मुख्य अतिथि विधायक विनोद सिंह जी वी व विशिष्ट अतिथि युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष चन्दन नरायन सिंह व सी डी ओ अंकुर कौशिक ने पहुँच कर हॉकी 🏑 खेल का उद्घाटन तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व सबको खेल के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलवाया ।
चन्दन नारायन ने हॉकी में भारत की प्रतिभा का पूरी दुनिया में परचम लहराने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर नमन किया व सभी को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की शुभकामनाएँ दी, श्री चन्दन ने कहा गुलामी के दौर में सीमित संसाधनों के बीच मेजर ध्यानचंद जी ने जिस अटूट लगन और मेहनत से हॉकी की दुनिया में अपना लोहा मनवाया, वह अद्वितीय है। देश में हॉकी और अन्य खेलों के विकास को निरंतर बढ़ावा देने की प्रेरणा देने वाले ध्यानचंद जी देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे।“
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर,सचिन तारीख वसीम वॉलीबॉल संघ मुनेंद्र मिश्रा ओलंपिक संघ सचिव पंकज दूबे सहित जिले के खिलाड़ी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *