डिस्कॉम शिविर – XEN विवेक शर्मा ने मरेना बिजलीघर पर सुनी समस्याएं, मौके पर कराया समाधान, 140 नए घरेलु आवेदन आए
1 min read
राजाखेडा।
आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को राजाखेड़ा उपखंड के मरैना बिजलीघर पर XEN विवेक शर्मा के मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य गैर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देकर मुख्य धारा में जोड़ने, त्रुटि पूर्ण बिल सही करने, बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान था जिसके तहत 140 घरेलू कनेक्शन का आवेदन कैंप में आया जिन्हें हाथों हाथ जमा कराया गया तथा कनेक्शन रिलीज करने की कार्यवाही की गई साथ ही साथ लगभग 20 कटे हुए कनेक्शन को पुनः चालू किया गया और लगभग 25 बकाया उपभोक्ताओं कि बिल जमा कराए गए जिनकी बकाया राशि 2.70 लाख थी।
XEN शर्मा ने लोगों से समझायस की कि वो बिजली व्यर्थ नहीं गंवाये जिससे इसका उपयोग देश के अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में लिया जा सके। गैर उपभोक्ता अपने कनेक्शन को करवा लें तथा मुख्य धारा से जुड़े ताकि विद्युत विभाग द्वारा होने वाले कार्यवाही से बचा जा सके।शर्मा द्वारा नियमित जनसुनवाई का मकसद आमजन को स्थानीय स्तर पर लोगों के बिजली कार्य कराना है।शिविर का प्रचार प्रसार प्रिंट /सोशल मीडिया से किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिविर मे फायदा मिल सके। शिविर में XEN विवेक शर्मा, AEn आनंद तिवारी, JEn मयंक मिश्रा, JEn विशाल जयसवाल, JEn रनवीर सिंह के साथ 20 बिजली कर्मी उपस्थित रहे।

