February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अभियान चलाकर निराश्रित पशुओं के लगाएं रिफ्लेक्टर,जिला कलक्टर, सड़क सुरक्षा समिति एवं विशेष टास्क फोर्स की बैठक में दिए अहम निर्देश

1 min read
Spread the love


धौलपुर

आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सड़क सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसिया आपसी समन्वय करते हुए जिम्मेदारी से भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर एनएचएआई समेत सभी संबंधित विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं विशेष टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा से हुई।
निराश्रित पशुओं के लगाएं रिफ्लेक्टर
जिला कलक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम निराश्रित पशु सड़क पर बैठ जाते है। रात्रि में अंधेरे के कारण सड़कों पर बैठे आवारा पशु वाहन चालकों दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण जहां वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं वहीं पशु भी चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसे रोकने को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर पशुओं के रिफ्लेक्टर कालर या सींगों पर रेडियम पेंट करने के निर्देश दिए, ताकि रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे पशुओं का पता चल सके।
ब्लैक स्पॉट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
जिला कलक्टर ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर वहां संकेतक बोर्ड, रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर और गति सीमा निर्धारण जैसे उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले क्षेत्रों में साइनेज लगाये जाए। उन्होंने ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आई-रैड पोर्टल पर दर्ज डाटा का गहन विश्लेषण किया जाना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर प्रभावी निवारक कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों से आई-रैड पर सटीक व समयबद्ध डेटा अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
घनी आबादी और स्कूल क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर
जिला कलक्टर ने स्कूलों के आस-पास और आबादी वाले इलाकों में चेतावनी बोर्ड, गति मंदक, संकेतक और रंबल स्ट्रिप्स लगाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर यह कार्य प्राथमिकता से किया जाए ताकि स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं में घायल गंभीर व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिए बिना रेफर न किया जाए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव जैसी जटिल स्थितियों से बचा जा सके।
वहीं नगर परिषद को निर्देशित किया गया कि शहर की सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत तत्काल कराई जाए और नालियों की सफाई भी नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। एनएचएआई के अधिकारी को एनएच 44 की सर्विस रोड को सीमेंटेड करने के निर्देश दिए
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने गुलाब बाग पर ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए वहां से वाहनों के स्टॉप को कुछ आगे बढ़ाकर रोकने के के निर्देश दिए साथ ही सड़क पर खड़े ठेले और वेंडर्स को भी पीछे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करें। यातायात प्रबंधन में बेहतर रणनीति और तालमेल के साथ योगदान दें।
बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता डीआर क्षत्रिय, जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव, एनएचएआई के अधिकारी, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *