राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चित्रकूटधाम मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक सितम्बर को होगा कार्यक्रम “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान”
1 min readआज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चित्रकूटधाम मंडल व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बांदा के पदाधिकारियों के साथ 1 सितम्बर के कार्यक्रम हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान की अभूतपूर्व सफलता को लेकर बैठक संपन्न कर रूपरेखा बनाई गई। तत्पश्चात प्रदेश द्वारा कार्यक्रम से संबंधित प्रेषित स्टीकर आदि सामग्री के साथ प्रचार- प्रसार किया गया । बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जनपद बांदा के सभी ब्लॉकों में उक्त कार्यक्रम हेतु व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिससे शिक्षकों में जागरूकता आई है। शिक्षकों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह वंदनीय है । मंडल अध्यक्ष डॉ शिवप्रकाश सिंह , मंडल महामंत्री श्री ऋषिरंजन पाण्डेय, मंडलीय मीडिया प्रमुख श्री लवकुश , जिलाध्यक्ष बांदा श्री पंकज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी व बिसंडा ब्लाक के कार्यकारी अध्यक्ष अनुराग सिंह, बिसंडा ब्लाक के संयुक्त महामंत्री प्रवेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

