कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के 15 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को जल शक्ति राज्य मंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र
1 min readबांदा
15 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, यूपी सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री ने अपने हाथों से दिए नियुक्ति पत्र
बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 15 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे गए। वहीं रामकेश निषाद ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं को मुख्यमंत्री की देखरेख में नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। वहीं रामकेश निषाद ने कहा कि इस बीमारू राज्य को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। और आज युवाओं को निष्पक्षता व परदर्शिता के साथ रोजगार मिल रहा है। और अब उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश व विकसित उत्तर प्रदेश बनने की ओर आगे बढ़ रहा है।

