डायट प्रवक्ता बाँदा का औचक सपोर्टिव सुपरविजन , प्राथमिक विद्यालय खुरहंड के बच्चों की परीक्षाओं ने जीता दिल
1 min readडायट प्रवक्ता बाँदा का औचक सपोर्टिव सुपरविजन , प्राथमिक विद्यालय खुरहंड के बच्चों की परीक्षाओं ने जीता दिल
बाँदा-27-अगस्त
शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाँदा के प्रवक्ता विनय कुमार अचानक प्राथमिक विद्यालय खुरहंड पहुँचे। हमराह टीम के साथ किए गए इस औचक सपोर्टिव सुपरविजन में विद्यालय की तस्वीर देखकर प्रवक्ता ने संतोष जताया।
विद्यालय में बच्चों की सत्र परीक्षाओं का गहन निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि “बच्चों में आत्मविश्वास झलक रहा है, यह शिक्षा के स्तर की मजबूती का प्रमाण है।” निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन से विद्यालय संचालन व चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विद्यालय परिवार ने भी अपनी पूरी गंभीरता और तन्मयता से परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलविहीन बनाए रखा। सहायक अध्यापक शशांक प्रजापति, जयकिशोर यादव, सहायक अध्यापिका रूचि पुरवार और शिक्षा मित्र फलित ज्योतिषाचार्य, ऑक्सीजन बाबा, पर्यावरण संत रामकृष्ण अवस्थी पूरे मनोयोग से परीक्षा कार्य में संलग्न दिखे।
निरीक्षण के दौरान प्रवक्ता ने उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच, प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता, बच्चों की लिखावट और अनुशासन की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों को और ऊँचाई तक पहुँचाने के लिए नवाचार अपनाने पर बल दिया।
विद्यालय में हुआ यह औचक सपोर्टिव सुपरविजन न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि शिक्षा विभाग की निगरानी व संजीदगी की तस्वीर भी पेश की।
👉 ग्रामीण अंचल के इस विद्यालय में बच्चों की नकल विहीन, सुचिता पूर्ण परीक्षा व्यवस्था देखकर प्रवक्ता विनय कुमार ने संतोष जताया और इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक बताया।

अवध स्पीड न्यूज़
