February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिलावटी घटिया सामग्री बिक्री पर सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 min read
Spread the love

मिलावटी घटिया सामग्री बिक्री पर सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

विकास भवन के मुख्य गेट पर स्थित पराग मिल्क बार से जुड़ा मामला

सुल्तानपुर

प्रयाग अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण कर घटिया और मिलावटी सामग्री बनाए जाने के मामले को मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लिया पराग मिल्क बार जो कि विकास भवन के मुख्य गेट के बगल स्थित है। आरोप है कि मिलावटी दूध से काफी और खाद्य सामग्री बनाई जा रही है। सेहत के साथ खिलवाड़ कर घटिया और मिलावटी खाद्य सामग्री बनाए जाना, पीडब्ल्यूडी के फुटपाथ पर अतिक्रमण करना, ओवर रेटिंग करना समेत अन्य समस्याओं को मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *